रामनवमी पर कालाराम मंदिर पहुंचे कोश्यारी
10-Apr-2022 10:54 PM 3685
नासिक 10 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक कालाराम मंदिर के दर्शन कर भगवान राम की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीराम सिर्फ एक देवता नहीं बल्कि एक असीम पुरुष हैं। राज्यपाल ने कहा कि वह अपने त्याग की भावना के कारण पूरे देश के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी भगवान राम को अपना आदर्श माना और अपने भजन ‘रघुपति राघव राजा राम पतित पवन सीताराम’ में राम के महत्व को रेखांकित किया। श्री कोश्यारी ने कहा, “मुझे यहां के ऐतिहासिक कालाराम मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” इस अवसर पर राज्यपाल के साथ राज्य एवं जिला संरक्षक मंत्री छगन भुजबल, विधायक राहुल ढिकाले और अधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^