रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले का मुख्य संदिग्ध एनआईए की हिरासत में
13-Mar-2024 08:30 PM 2319
बेंगलुरु,13 मार्च (संवाददाता) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुख्य संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनआईए को यह सफलता संदिग्ध की तस्वीर साझा करने और सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद मिली। गत 01 मार्च को घटना वाले दिन संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसमें वह कैफे के अंदर इडली की प्लेट ले जाता दिख रहा था। उसे कंधे पर रखे बैग के साथ देखा गया, जिसके अंदर आईईडी बम रखे होने का संदेह व्यक्त किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^