राणा दग्गुबाती और पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक का ट्रेलर रिलीज
22-Feb-2022 07:12 PM 3559
मुंबई, 22 फरवरी (AGENCY) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती और पवन कल्याण की आने वाली फिल्म भीमला नायक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राणा दग्गुबाती और पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भीमला नायक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और दमदार सीन से भरपूर है। इस फिल्म में नित्या मेनन और संयुक्ता मेनन की जोड़ी दिखाई देगी। मशहूर बैनर- सीथारा एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म का निर्माण किया गया है।यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^