रानी चटर्जी एवं श्वेता सिंह राजपूत के साथ रोमांस करेंगे राहुल सिंह राजपूत
17-Dec-2023 11:45 AM 8662
मुंबई, 17 दिसंबर (संवाददाता) अभिनेता राहुल सिंह राजपूत फिल्म गांव वाली शहर वाली में अभिनेत्री रानी चटर्जी और श्वेता सिंह राजपूत के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।फिल्म गांव वाली शहर वाली का निर्माण मां दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन और आर एस एंटरटेनमेंट के बैनर से हो रहा है, जिसके निर्माता प्रमोद कुमार सिंह, सह निर्माता विनोद सिंह और निर्देशक रवि सिन्हा हैं। रानी चटर्जी ने कहा कि फिल्म गांव वाली शहर वाली एक महत्वपूर्ण फिल्म है और यह दर्शकों को गोविंदा के जमाने की फिल्म वाला फील देगी। इस फिल्म में मेरी भूमिका इतना मजेदार होने वाली है कि दर्शक इसे देख कर खूब मजे करेंगे। फिल्म में बाकी कलाकारों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया है। फिल्म की कास्ट बेजोड़ है। राहुल सिंह राजपूत के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा है। इसके अलावा हम लोग दो और फिल्मों में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, राहुल सिंह राजपूत ने कहा कि रानी चटर्जी के साथ काम करना हर किसी नए कलाकार का सपना होता है। मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला, वो भी इतनी शानदार फिल्म में। मैं इससे बेहद खुश हूं और उनके साथ स्क्रीन रोमांस करना भी मेरे लिए खास था। दर्शकों से आग्रह करूंगा कि वे हमारी फिल्म जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें। मां दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन और आर एस एंटरटेनमेंट के बैनर से गांव वाली शहर वाली के अलावा दो और बड़ी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक फिल्म काजल राघवानी, श्वेता सिंह राजपूत और राहुल सिंह राजपूत स्टारर है। इस फिल्म का नाम मैं राधा अपने किशन की है, जबकि तीसरी फिल्म सिंदूर तोहरे नाम के है, जिसमें श्वेता सिंह राजपूत और राहुल सिंह राजपूत के साथ अयाज खान, माया यादव, अनूप अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। इन सभी फिल्मों के निर्माता प्रमोद कुमार सिंह, सह निर्माता विनोद सिंह और निर्देशक रवि सिन्हा हैं। कहानी रामचंद्र सिंह की है। संगीतकार मधुकर आनंद, अमन श्लोक और भरत चौहान हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है। साकोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी और ज्ञान सिंह हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^