रानी से हॉकी के गुर सीख रहे हैं युवा स्ट्राइकर
15-Aug-2023 08:52 PM 5721
भुवनेश्वर, 15 अगस्त (संवाददाता) ओडिशा में युवा हॉकी प्रतिभाओं को पोषित करने के उद्देश्य से भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल यहां कलिंगा स्टेडियम में एक महिला स्ट्राइकर शिविर आयोजित कर रही हैं। यह शिविर ओडिशा के खेल और युवा सेवा विभाग द्वारा ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है। इस शिविर में 14 अगस्त से 19 अगस्त तक राज्य भर के महत्वाकांक्षी खिलाड़ी भारत की बेहतरीन स्ट्राइकरों में से एक रानी से सीख सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^