राफेल वरेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया
02-Feb-2023 08:55 PM 4680
पैरिस, 02 फरवरी (संवाददाता) फ्रांस के अनुभवी डिफेंडर राफेल वरेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। वरेन ने एक बयान जारी कर कहा, “अपने खूबसूरत देश का एक दशक तक प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये बेहद सम्मान की बात रही है। मैंने जब भी वह नीली जर्सी पहली तो मुझे गौरव का एहसास हुआ। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दांव पर लगाने, पूरे दिल से खेलने और अपनी टीम के लिये हर मैच जीतने की जरूरत महसूस की। मैं इस बारे में कई महीनों से सोच रहा हूं और मैंने फैसला लिया है कि यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का सही समय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^