राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़, कांग्रेस ने किया आपराधिक षड़यंत्र : शिवराज
05-Jan-2022 06:55 PM 2804
भोपाल, 05 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस शासित पंजाब में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक के मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खेलने का आपराधिक षड़यंत्र किया है। श्री चौहान ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि देश की कोटि-कोटि जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ है। ईश्वर का धन्यवाद दिया जाना चाहिए कि उनका जीवन सुरक्षित है, वरना कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा से जो खिलवाड़ किया गया, वह देश में पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है। ये कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खेल गया। यह आपराधिक षड्यंत्र है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^