राष्ट्र निर्माण का बजट: उद्योग
01-Feb-2023 08:57 PM 2500
नयी दिल्ली 01 फरवरी (संवाददाता) मोदी सरकार के वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट को राष्ट्र निर्माण का दस्तावेज करार देते हुए उद्योग जगत ने कहा है कि इसमें सार्वजनिक व्यय, सतत् आर्थिक विकास दर, उपभोक्ता मांग बढ़ाने पर बल दिया गया है और राजकोषीय घाटा नियंत्रित करने के कदम उठायें गये हैं। भारतीय उद्योग एव वाणिज्य महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष शुभ्रकांत पांडा ने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था के आधारों को मजबूत करने वाला और समग्रता प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था की नब्ज को पकड़ा है और सार्वजनिक व्यय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। बजट में उपभोक्ता मांग बढाने के उपाय किये गये हैं जिससे उद्योगों को मजबूती मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^