राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा पहुंचीं
17-Aug-2022 09:03 PM 4897
रांची, 17 अगस्त (AGENCY) इंग्लैंड के बर्मिंघम में 29 जुलाई से 08 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों के बाद कांस्य पदक प्राप्त की। कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के सिमडेगा जिला के दो स्टार बेटियां सलीमां टेटेऔर संगीता कुमारी भी शामिल थी ।दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है ।जहां सलीमा टेटे ने प्रतियोगिता में 3 गोल की वही संगीता कुमारी ने एक गोल कर प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। इंग्लैंड से लौटने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा के द्वारा संघ के सदस्य एवं खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। दोनों ही खिलाड़ियों के पहुंचते ही फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^