राष्ट्रपति चुनावः मुर्मू ने मेघायल में विधायकों से मांगा समर्थन
06-Jul-2022 10:28 PM 6361
उमियान (मेघायल) 06 जुलाई (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मेघायलय पहुंची और यहां उन्होंने सत्तारूढ़ मेघायलय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) के विधायकों के साथ बैठक कर उनसे समर्थन मांगा। इस मौके पर श्रीमती मुर्मू, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा के साथ आज दोपहर री-भोई जिले के शिलांग हवाई अड्डे पर उतरी, जहां मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह, भाजपा वरिष्ठ विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह उमियाम में ऑर्किड लेक रिजॉर्ट गईं, जहां जन प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। देश में शीर्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी के लिए मेघालय के विधायकों का समर्थन मांगते हुए श्रीमती मुर्मू ने विधायकों को अपनी विनम्र पृष्ठभूमि के बारे में बताया और दलितों, विशेषकर सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं के लिए काम करने का आश्वासन दिया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा की पूर्व मंत्री मुर्मू ने कहा कि शीर्ष पद के लिए पहली अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के रूप में वह देशभर में एससी समुदायों के उत्थान का प्रयास करेंगी। उन्होंने शीर्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को नामित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। वहीं श्री संगमा ने कहा, "एक आदिवासी समुदाय के रूप में हमारे देश के राष्ट्रपति के तौर पर भारत की पहली स्वदेशी आदिवासी महिला को अपना समर्थन देना हमारे लिए सम्मान की बात होगी।” उन्होंने कहा, “वह हर आदिवासी, हर लड़की और हर महिला के लिए आशा की किरण है और भारत के छोटे समुदायों की आकांक्षाओं को अपने साथ ले जाएगी। हमें उन पर गर्व है और हम उन्हें आगामी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” एनपीपी और एमडीए के अन्य घटक, जिनमें यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी शामिल हैं, पहले ही श्रीमती मुर्मू को समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सालेंग संगमा पार्टी आलाकमान के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में किसे वोट देना है। श्री संगमा एमडीए सरकार का हिस्सा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^