राष्ट्रपति द्वारा केंद्र सरकार की गिनायी गयी उपलब्धियां हकीकत से परे: मायावती
27-Jun-2024 07:46 PM 1307
लखनऊ 27 जून (संवाददाता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिये गये अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुये कहा कि राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की जो उपलब्धियां गिनायी हैं वह हवा हवाई हैं। सुश्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया “ आज राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हुये जो केन्द्र सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियाँ गिनाई है तो वो जमीनी हकीकत में बहुत कम तथा हवा-हवाई ज्यादा है।” उन्हाेने कहा “ केन्द्र सरकार देश में आयदिन बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी व मंहगाई तथा कमजोर वर्गों की समस्याओं को भी लेकर कतई गम्भीर नहीं है। इनके आगे के 5 वर्षों के रोडमैप में भी कोई खास दम नहीं है। जबकि बेहतर होगा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सांसदो को केवल आरोप व प्रत्यारोप लगाने की बजाय बल्कि जनहित के जरूरी मामलो में सरकार का ध्यान जरूर आकर्षित कराना चाहिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^