राष्ट्रपति पद का चुनाव विचाराधारा की लड़ाई, अंतरात्मा की आवाज पर सभी वोट करें:यशवंत सिन्हा
16-Jul-2022 07:03 PM 1661
रांची, 16 जुलाई (AGENCY) राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति या समुदाय की पहचान से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि विचारधारा की लड़ाई से जुड़ा मसला है। श्री सिन्हा ने आज कहा कि यदि आदिवासी अस्मिता और पहचान की वजह से ही सिर्फ द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया तो वह यह कहना चाहेंगे कि राष्ट्रपति के पास तो शक्तियां कम होती है भाजपा और एनडीए को उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम सभी सांसदों-विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के सिलसिले में शनिवार को रांची में कांग्रेस विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए यह उनके प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन है। उन्हें बेहद खुशी है कि वे इसे रांची में संपन्न कर रहे है। अविभाजित बिहार उनकी जन्मभूमि थी और झारखंड उनकी कर्मभूमि है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^