10-Nov-2024 11:49 PM
7720
चेन्नई, 10 नवंबर (संवाददाता) 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सातवें दिन हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, पुडुचेरी, झारखंड और महाराष्ट्र ने अपने-अपने पूल मैचों में जीत दर्ज की।
आज यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित दिन के पहले मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल ई में अरुणाचल को 9-0 से हराया। ओडिशा के लिए अमनदीप लाकड़ा ने (पांचवें, 25वें), अजय कुमार एक्का ने (15वें, 50वें) और केरोबिन लाकड़ा ने (47वें, 53वें) ने दो-दो गोल किए। जबकि नीलम संजीव जेस ने (11वें), प्रताप लाकड़ा ने (23वें) और सुदीप चिरमाको ने (35वें) मिनट में एक-एक गोल किया।...////...