राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति का शुभारंभ करेंगे मोदी
16-Sep-2022 11:32 PM 7879
नई दिल्ली 16 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां विज्ञान भवन में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति (एनएलपी) का शुभारंभ करेंगे। भारत में अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में लॉजिस्टिक की लागत अधिक होने के मद्देनजर राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसका मुख्य कारण घरेलू और निर्यात दोनों ही बाजारों में भारतीय वस्तुओं की प्रतिस्पर्धा में सुधार के लिए देश में लॉजिस्टिक लागत को कम करना अनिवार्य है। लॉजिस्टिक की कम लागत अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता में सुधार करती है एवं मूल्यवर्धन और उद्यम को प्रोत्साहित करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^