राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर रिकार्ड 60 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे सिनेमाघरों में
21-Sep-2024 05:43 PM 6779
नयी दिल्ली 21 सितंबर (संवाददाता) इस वर्ष देश में 20 सितंबर को मनाये गये राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर देश के सिनेमाघरों में रिकार्ड 60 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर सभी सिनेमाघरों में फिल्म देखने का मूल्य 99 रुपये रखा गया था। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एमएआई) ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि 20 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में सिनेमा दर्शक फ़िल्म देखने गए। इस साल के राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को 4,000 से ज़्यादा स्क्रीन तक बढ़ाया गया, जिसमें पीवीआर आइनोक्स , सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, मूवीमैक्स, एनवाई सिनेमास, स्टरलिंग, एम2के, राजहंस, डिलाइट और कई अन्य प्रसिद्ध सिनेमा चेन शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^