राठौड़ ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की जीत पर पूनियां को दी बधाई
12-Oct-2024 09:53 PM 5785
जयपुर 12 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में ऐतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री राठौड ने डा पूनियां के जयपुर आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। श्री राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों पर हरियाणा की जनता का विश्वास है। चुनाव के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद डा पूनियां की सक्रियता ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बनाए रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^