राउत ने दिल्ली दौरे को लेकर की शिंदे की खिंचाई
09-Jul-2022 05:03 PM 5691
मुंबई 09 जुलाई (AGENCY) शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत ने राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तीखी आलोचना की है और चुटकी लेते हुए कहा है कि शिवसेना का आलाकमान दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई के मातोश्री में है। श्री राउत ने मीडिया से कहा कि लोगों को नए मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें हैं । कर्नाटक सीमा क्षेत्र से मराठी लोगों के खिलाफ अत्याचार के बारे में खबरें आ रही हैं। उन्होंने श्री शिंदे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस मुद्दे को उठाने की मांग की क्योंकि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। श्री शिंदे के दिल्ली दौरे पर श्री राउत ने कहा कि शिवसेना आलाकमान मुंबई में है। उन्होंने कहा, “शिवसेना के मुख्यमंत्री कभी दिल्ली नहीं जाते। वह वहां पहले कभी नहीं गए।” उन्होंने कहा,“बेलगाम के एक स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात की और कहा कि वहां स्थिति गंभीर है।” श्री राउत ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि महाविकास अघाड़ी के नेतृत्व वाली ठाकरे सरकार के जाने के बाद परेशानी शुरू हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^