रायबरेली दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को सपा देगी आर्थिक मदद
14-Jan-2023 10:34 PM 4680
रायबरेली 14 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुबख्शगंज इलाके में एक हादसे के दौरान आधा दर्जन से अधिक हुई दर्दनाक मौतो पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी फंड से सभी मृतकों के परिजनों को एक एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे की माता की बरसी में आज शिरकत करने रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आये थे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में गुरुबख्शगंज इलाके हुई सड़क हादसे में मारे गए सात लोगो की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त किया और सरकार से सभी मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दिये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले दुर्घटना बीमा में पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती थी वह मदद तो मिले ही मिले इसके अतिरिक्त 20- 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद अलग से सरकार को मृतकों के परिजनों को देनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने खुद पार्टी फंड से सभी मृतको को एक - एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^