रैपर हनी सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 20 दिसंबर को होगी रिलीज
06-Dec-2024 04:37 PM 4343
मुंबई, 06 दिसंबर (संवाददाता) जानेमाने रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह के जीवन पर बनीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।नेटफ्लिक्स ने रैपर यो यो हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'यो यो हनी सिंह फेमस' की घोषणा की है। मोजेज सिंह के निर्देशन में सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म हनी सिंह के जीवन पर प्रकाश डालेगी।ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर हनी सिंह एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वह माइक्रोफोन के सामने आत्मविश्वास से खड़े हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'वह नाम जो आप जानते हैं, वह कहानी जो आप नहीं जानते। एक ऐसे दिग्गज के उदय का गवाह बनें जिसने भारतीय संगीत का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया। यो यो हनी सिंह: फेमस 20 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।'निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा, 'यो यो हनी सिंह: फेमस के साथ, हम उनकी कहानी को उनके सबसे रॉ रूप में पेश करते हैं। उनके शानदार उत्थान से लेकर उनके संघर्षों और हिरदेश सिंह के रूप में अंतिम वापसी तक। यह जानना दिलचस्प था कि मंच के नाम के पीछे के वास्तविक व्यक्ति के बारे में हम कितना कम जानते थे।हम इस असाधारण कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए निर्देशक मोजेज सिंह और नेटफ्लिक्स के साथ फिर से सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^