रक्षा अलंकरण समारोह-2 में मुर्मु के हाथों मिला 92 सैन्यकर्मियों को विशिष्ट सेवा सम्मान
04-Jun-2025 09:19 PM 4480
नयी दिल्ली, 04 जून (संवाददाता) राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस वर्ष के दूसरे चरण के रक्षा अलंकरण समारोह में विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किये। राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के कुल 92 जवानों और अधिकारियों को उनकी विशिष्ट और बहुत असाधारण स्तर की सेवाओं के लिए ये पदक प्रदान किये। दूसरे चरण में आज विभिन्न रैंक के 57 सैन्यकर्मियों और अधिकारियों को अतिविशिष्ट सेवा मेडल, पांच को उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 30 को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानत किया गया। रक्षा अलंकरण समारोह-2025 का पहला चरण 22 मई को आयोजित किया गया था और उसमें राष्ट्रपति ने छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^