रक्तस्राव तेजी से रोकने में सहायक ड्रेसिंग का विकास किया पुणे के वैज्ञानिकों ने
12-Aug-2024 09:58 PM 5798
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के पुणे स्थित स्वायत्त संस्थान-अगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट (एआरआई) के शोधकर्ताओं ने मानव अंग से रक्तस्राव को शीघ्रता से नियंत्रित करने में सहायक एक अत्यधिक सरंध्र ( खांखर) और स्पंजी ज़ेरोजेल हेमोस्टेटिक ड्रेसिंग विकसित की है। इस कंपोजिट (सम्पूर्ण) ड्रेसिंग को तैयार करने में सिलिका नैनोपार्टिकल्स और कैल्शियम के मिश्रण का प्रयोग किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^