मिर्जापुर से आए पत्थरों पर बनेगा राम चबूतरा
16-Sep-2021 05:02 PM 2794
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। 48 लेयर की बनाई जा रही नींव का काम लगभग खत्म हो चुका है। इसके बाद राम चबूतरा बनेगा। ऐसे में देश के करोड़ों राम भक्तों में उत्सुकता है कि उनके अराध्य प्रभु राम का मंदिर कैसे और किस तरह बन रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बीते एक साल में पहली बार मीडिया की स्पॉट विजिटिंग कराई। नींव का काम लगभग पूरा हो गया है। दो दिन का और काम बचा है। गुरुवार को बारिश के बीच भी नींव की काम जारी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 48 लेयर के ऊपर बनने वाली आधार भूमि अब तक बने लेयर से 10 गुना ज्यादा मजबूत होगी। जिससे कि मंदिर की नींव हजारों-हजारों साल चल सके। उन्होंने बताया कि आधार भूमि पर बिछाने के लिए मिर्जापुर के पत्थर परिसर में आ गए हैं। इसके ऊपर राम चबूतरा बनेगा और राम चबूतरे के ऊपर मंदिर का निर्माण होगा। पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन किया था। इसके बाद नींव निर्माण की शुरुआत हुई थी। दिसंबर 2023 तक जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर में भगवान विराजमान हो जाएंगे। stones..///..ram-chabutra-to-be-built-on-stones-from-mirzapur-317663
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^