रंजीत सिंह निर्विरोध नाफाक के अध्यक्ष निर्वाचित
20-Aug-2024 07:14 PM 4294
नयी दिल्ली 20 अगस्त (संवाददाता) श्री रंजीत सिंह नेशनल फिल्म एंड फाइन आर्ट्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड (नाफाक) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं। नाफाक की 43 वी वार्षिक बैठक में श्री सिंह अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। श्री सिंह को दक्षिणी दिल्ली के जिलाधिकारी एम सी के प्रसाद की देखरेख में हुये चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इस मौके पर देश के तीन बड़े सहकारी संस्था से जुड़े किसान नेता चंद्रपाल सिंह यादव,विजेंद्र सिंह और राम इकबाल सिंह भी उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^