रणजी सेमीफाइनल: बंगाल ने मध्य प्रदेश पर शिकंजा कसा
09-Feb-2023 08:20 PM 5402
इंदौर, 09 फरवरी (संवाददाता) पश्चिम बंगाल ने अ‌‌भिषेक पोरेल (51) और मनोज तिवारी (42) की जुझारू पारियों के बाद अनुशासित गेंदबाजी के दम पर मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बंगाल ने पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 438 रन बनाये, जबकि मध्य प्रदेश ने स्टंप्स से पहले दो विकेट गंवाकर 56 रन जोड़ लिये हैं। बंगाल के खिलाड़ी पोरेल ने 102 गेंदों पर आठ चौकों के साथ 51 रन बनाये, जबकि मनोज ने 129 गेंद खेलकर पांच चौके लगाकर 42 रन की पारी खेली, जो अपने अर्धशतक से मात्र आठ रन दूर रह गए थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिये 78 रन की साझेदारी हुई, जिसके दम पर बंगाल 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^