रवींद्र चव्हाण ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला
02-Jul-2025 10:22 PM 2650
मुंबई 02 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार को यहां अपना पदभार संभाल लिया। श्री चव्हाण ने पार्टी मुख्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से पदभार ग्रहण किया। श्री बावनकुले ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, प्रदेश महासचिव ए विक्रांत पाटिल, राजेश पांडे, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^