रेड्डी से कुशवाह ने की भेंट
02-Feb-2023 07:10 PM 2632
भोपाल, 02 फरवरी (संवाददाता) केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। श्री कुशवाह ने श्री रेड्डी से ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की जन्म एवं साधना स्थली ग्राम बेहट और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन अधो-संरचना और जन-विकास सुविधाओं के लिये केन्द्रीय एजेंसी इण्डिया टूरिज्म डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन से डीपीआर तैयार करवाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की लागत 2819 लाख 96 हजार रूपये है। श्री कुशवाह ने श्री रेड्डी से डीपीआर को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^