रीवा के लिए अनुपम सौगात है ईको पार्क: गौतम
24-Sep-2023 11:48 PM 5769
रीवा, 24 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि रीवा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। रीवा निरंतर प्रगति कर रहा है। हरित, उद्योग क्षेत्र में विकास के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी रीवा समृद्धशाली हो रहा है। रीवा को पर्यटन के क्षेत्र आज एक नयी सौगात मिली है। श्री गौतम ने रीवा में ईको-पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^