रेल यात्रा में समय और सुरक्षा महत्वपूर्ण
22-Jul-2022 03:52 PM 1660
नयी दिल्ली 22 जुलाई (AGENCY) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेल परिचालन में समयबद्धता और सुरक्षा महत्वपूर्ण है इसलिए रेलगाड़ियों के 2500 से अधिक ठहराव समाप्त कर दिए गए हैं। श्री वैष्णव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के जवाब में कहा गया कि रेलगाड़ियों का समय पर पहुंचना और यात्रियों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। रेलगाड़ी की मरम्मत और रखरखाव के लिए कम से कम तीन घंटे का समय चाहिए। यह समय निकालने के लिए लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियों के ठहराव घटाये गये हैं। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों का समय पर रख-रखाव और उचित मरम्मत आवश्यक है। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रेल मंत्री ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों की समयबद्धता के लिए भी ठहराव समाप्त किये गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^