रिहैब के लिये लंदन पहुंचे शाहीन
29-Aug-2022 08:28 PM 4429
दुबई, 29 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बताया कि घुटने की चोट से जूझ रहे युवा तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफ़रीदी अपना रिहैब पूरा करने के लिये लंदन रवाना हो गये हैं। पीसीबी के मुख्य चिकित्सीय अधिकारी डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, “ शाहीन शाह अफ़रीदी को घुटना उपचार विशेषज्ञ की चिकित्सा की आवश्यकता है और लंदन में दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खेल चिकित्सीय एवं रिहैब सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमने शाहीन के हित में उन्हें वहां भेजने का निर्णय लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^