रिजवान के बचाव में उतरे सकलैन मुश्ताक
12-Sep-2022 08:05 PM 3816
दुबई, 12 सितंबर (संवाददाता) पाकिस्तान के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 में पाकिस्तान की हार के बाद सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बचाव करते हुए कहा है कि हर खिलाड़ी का अपना तरीका होता है और उनका 'अंदाज' बुरा नहीं है। फाइनल में 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान ने 49 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी, जिसके लिये उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जब रिजवान वानिंदू हसरंगा की गेंद पर आउट हुए तब पाकिस्तान को 23 गेंदों पर 61 रन की आवश्यकता थी, जो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिये अप्राप्य साबित हुआ और पाकिस्तान 23 रन से हार गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^