रिकार्ड बागवानी उत्पादन होने का अनुमान
27-Oct-2022 08:18 PM 5456
नयी दिल्ली 27 अक्टूबर (संवाददाता) देश में वर्ष 2021..22 के दौरान रिकॉर्ड मात्रा में बागवानी फसलों के उत्पादन का अनुमान है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार 34 करोड़ टन से अधिक बागवानी फसलों के उत्पादन का अनुमान है जो कि एक रिकार्ड है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसके लिए बागवानी के किसानों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों को बधाई दी है। राज्यों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया गया है। वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन 342.33 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2020-21 (अंतिम) की तुलना में लगभग 7.73 मिलियन टन (2.3 प्रतिशत की वृद्धि) की वृद्धि दर्शाता है। 2020-21 में फलों का उत्पादन 102.48 मिलियन टन की तुलना में 107.24 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2020-21 में सब्जियों का उत्पादन 200.45 मिलियन टन की तुलना में 204.84 मिलियन टन होने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में प्याज का उत्पादन 26.64 मिलियन टन के मुकाबले 31.27 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2020-21 में आलू का उत्पादन 56.17 मिलियन टन की तुलना में 53.39 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2020-21 में टमाटर का उत्पादन 21.18 मिलियन टन की तुलना में 20.33 मिलियन टन होने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^