रिकलटन और बवूमा के शतक से दक्षिण अफ्रीका 300 के पार
03-Jan-2025 10:49 PM 2952
केपटाउन 03 जनवरी (वार्ता रायन रिकलटन (नाबाद 176) और कप्तान तेम्बा बवूमा (नाबाद 106) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 316 रन बना लिये है। आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एडन मारक्रम और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 16वें ओवर में खुर्रम शहजाद ने एडन मारक्रम (17) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वियान मुल्डर (पांच) को अब्बास ने अपना शिकार बनाकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। इसके बाद आगा सलमान ने ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य) को पवेलियन भेज दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^