रितेश देशमुख ने 'रेड 2' में अपने दादाभाई के किरदार से प्रशंसकों के दिलों पर किया राज
21-May-2025 03:49 PM 7592
मुंबई, 21 मई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख 'रेड 2' में अपने दादाभाई के किरदार से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में काफी सफल रही है और इसने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर 150 करोड़ और दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर लिया है। वे आने वाले समय में कई फिल्मों के साथ अपने हर दिन के शेड्यूल को टाइट करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वे अलग-अलग शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक्शन से भरपूर थ्रिलर से लेकर हँसी-मजाक वाली कॉमेडी और ऐतिहासिक महाकाव्य तक, देशमुख आने वाले महीनों और उससे आगे भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^