रितेश पांडेय का भक्तिमय देवी गीत नज़रिया फेर द मईया रिलीज
27-Sep-2024 02:18 PM 5304
मुंबई, 27 सितंबर (संवाददाता) भोजपुरी अभिनेता- गायक रितेश पांडेय का भक्तिमय देवी गीत नज़रिया फेर द मईया रिलीज हो गया है।रितेश पांडेय ने नवरात्र के आगमन से पहले अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष भेंट के रूप में नया भक्तिमय देवी गीत नज़रिया फेर द मईया रिलीज किया है। यह देवी गीत उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत को रितेश पांडेय ने आवाज़ गया है, जबकि इसके बोल मंजीत मीत ने लिखे हैं। इस भक्ति गीत का संगीत छोटू राऊत ने तैयार किया है, और इसका वीडियो निर्देशन पंकज सोनी द्वारा किया गया है। रितेश पांडेय ने कहा, नवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में शक्ति और आस्था का प्रतीक है। गीत 'नज़रिया फेर द मईया' के माध्यम से मैंने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया है। मेरी कोशिश रही है कि इस भक्ति गीत के जरिए लोगों के दिलों में मां के प्रति भक्ति और आस्था और भी गहरी हो सके। मुझे उम्मीद है कि श्रोता इस गीत को पसंद करेंगे और मां दुर्गा की कृपा सब पर बनी रहेगी।इस गीत को बनाते वक्त हम सबकी यही भावना थी कि यह गीत लोगों को देवी मां के प्रति जुड़ाव और श्रद्धा का अनुभव कराए। गीत की सफलता का श्रेय मेरी पूरी टीम को जाता है, जिन्होंने इसे बेहतरीन तरीके से तैयार किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^