रितेश पांडेय का नया भोजपुरी देशी गीत ‘लुलिया रे’ रिलीज
10-Dec-2024 01:59 PM 3558
मुंबई, 10 दिसंबर (संवाददाता) भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया गाना ‘लुलिया रे’ रिलीज हो गया है।लुलिया रे गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में रितेश पांडेय और तोषी द्विवेदी ने अभियन किया है। गाने में वर्षा तिवारी की आवाज है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशिष वर्मा ने दिया है। निर्देशन राहुल सिंह ने किया है।रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार। ऐसे ही हमारे गानों को प्यार देते रहें। लुलिया रे मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में मैंने अपने फैंस के लिए देसीपन और आधुनिकता का एक खास मिश्रण पेश करने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं। मैं अपने फैंस का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जो हर बार मेरे काम को सराहते हैं और मेरे गानों को इतना सफल बनाते हैं। भोजपुरी संगीत में नई ऊर्जा और नए प्रयोग लाने का यह हमारा प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना न केवल एंटरटेन करेगा, बल्कि भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों पर भी ले जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^