रोहित और भरत ने स्वर्ण पदक जीते, गौरव को मिला रजत
29-Aug-2021 08:28 PM 4002
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (AGENCY) भारत के रोहित चमोली और भरत जून ने रविवार को दुबई में जारी 2021 एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीते जबकि गौरव सैनी ने रजत पदक जीता। भारत के लिए दिन की शानदार शुरुआत करते हुए, रोहित ने मंगोलिया के ओटगोनबयार तुवशिंजया को हराकर देश को दुबई में जारी इस चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। जूनियर लड़कों के 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में खेलते हुए चंडीगढ़ के इस मुक्केबाज ने इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय इवेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा और अपनी प्रतिभा की झलक पेश की। सतर्क शुरुआत करने के बाद, समय पर और सटीक आक्रमण ने रोहिद को एक करीबी मुकाबले में अपने मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बढ़त दिला दी और वह 3-2 से करीबी जीत के स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^