रोहित का अर्द्धशतक, भारत ने बनाये 173
06-Sep-2022 09:42 PM 4853
दुबई, 06 सितंबर (संवाददाता) भारत ने रोहित शर्मा (72) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे, जिसके बाद रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के जड़कर 72 रन बनाये। रोहित ने सूर्यकुमार यादव (34) के साथ तीसरे विकेट के लिये 97 रन जोड़े, हालांकि इसके अलावा भारत की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^