रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक नागरिक घायल
13-Dec-2024 08:19 PM 8313
मास्को, 13 दिसंबर (संवाददाता) रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन के हमले में एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रांतीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर कहा, "बेलगोरोड क्षेत्र के बेलगोरोडस्की जिले पर दुश्मन के ड्रोन ने हमला किया। एक नागरिक घायल हो गया। उस व्यक्ति को गंभीर हालत में क्रास्नाया निवा गांव से ओक्त्रैब्रस्काया जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्ति के सिर और हाथों पर कई घाव हैं। उसे आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस टीम द्वारा क्षेत्रीय क्लिनिकल अस्पताल ले जाया जा रहा है। सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^