रूस के समारा क्षेत्र में कार्यशाला में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत
07-Jul-2023 06:00 PM 8359
मॉस्को, 07 जुलाई (वार्ता/ स्पूतनिक) रूस के समारा क्षेत्र में शुक्रवार को एक औद्योगिक विस्फोटक उत्पादक कार्यशाला में धमाका होने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने यहां बताया, “ चपायेवस्क में प्रोमसिंटेज़ संयंत्र की कार्यशाला में मरम्मत कार्य के दौरान उपकरणों के नष्ट होने के परिणामस्वरूप धमका हुआ। धमाके में आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें छह की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^