रूस के ताम्बोव में दो अदालत भवनों में विस्फोट के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार
06-May-2024 03:24 PM 5556
माॅस्को, 06 मई (संवाददाता) रूस के ताम्बोव स्थित दो अदालत भवनों को विस्फोट कर उड़ाने का प्रयास करने वाले एक रूसी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, जिसे कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं की ओर से यह काम सौंपा गया था। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एफएसबी ने एक बयान में कहा, "रूस की एफएसबी ने ताम्बोव शहर में रूसी रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर 1980 में पैदा हुए एक रूसी नागरिक की अवैध गतिविधियों को विफल कर दिया। वह यूक्रेनी विशेष सेवाओं के आदेश के तहत ताम्बोव क्षेत्रीय और मध्यस्थता अदालतों की इमारतों के करीब शक्तिशाली विस्फोट उपकरण के जरिये विस्फोट करने की तैयारी कर रहा था। बयान में कहा गया है, "मार्च 2024 की शुरुआत में उसे तांबोव क्षेत्रीय एवं मध्यस्थता अदालतों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।" इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^