रूस में आतंकवादी हमलों में 15 पुलिस अधिकारी मारे गए
24-Jun-2024 08:46 AM 6303
मास्को, 24 जून (संवाददाता) रूस के दागेस्तान में आतंकवादी हमलों में 15 से अधिक पुलिस अधिकारी और कई नागरिक मारे गए है। दागेस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने टेलीग्राम पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा, “आज के आतंकवादी हमले में 15 से अधिक पुलिस अधिकारी हथियार थामे दागेस्तान की शांति और स्थिरता की रक्षा करते हुए मारे गए। झड़पों के दौरान कई और नागरिक भी मारे गए।” उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमलों में शामिल छह बंदूकधारियों को मार गिराया। उल्लेखनीय है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार शाम को डर्बेंट और माखचकाला शहरों में दो चर्चों, एक आराधनालय और यातायात पुलिस के एक थाने पर हमला किया। हमले के बाद अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^