रूस में कोरोना के 21 हजार 155 नए मामले
13-Jan-2022 10:53 PM 6320
मास्को 13 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 21 हजार 155 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 01 करोड 07 लाख, 23 हजार 305 हो गयी है। निगरानी एवं प्रतिक्रिया केंद्र के अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वहीं इस महामारी से 740 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3लाख 19 हजार 172 हो गया है, जबकि 25,984 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 97,84,348 हो गयी है। रूस में मास्को कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां इस संक्रमण के 5,490 नए मामले आने के बाद इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 20 लाख 69 हजार 957 हो गयी है। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 1,839 नए मामले सामने आए हैं। रूस में अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 698 मामले सामने आए हैं और इनमें से ज्यादातर मामले मास्को में दर्ज किये गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^