रूस यूक्रेन संघर्ष में 600 यूक्रेनी सैनिक मारे गये
10-Jul-2024 10:37 PM 3376
मास्को, 10 जुलाई (संवाददाता) रूस के दक्षिणी सैन्य समूह के साथ पिछले 24 घंटों के दौरान संघर्ष में यूक्रेन सशस्त्र बलों के करीब 600 सैनिक मारे गये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 600 सैनिक, छह वाहन, दो 152-मिमी डी-20 बंदूकें और दो अमेरिका निर्मित 105-मिमी एम119 हॉवित्जर तोप नष्ट हो गये।" मंत्रालय के अनुसार, रूस के सैन्य समूह के बलों ने पांच यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया है। इस दौरान यूक्रेन के करीब 510 सैनिकों की मौत हो गयी है। इसके अलावा, यूक्रेन के रूस के जैपैड (पश्चिम) सैन्य समूह के साथ लड़ाई में 495 सैनिक मारे गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^