रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करेगा तुर्की
07-Mar-2022 09:42 PM 1815
अंकारा 07 मार्च (AGENCY) तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने सोमवार को यूक्रेन और रूस के साथ त्रिपक्षीय बैठक की घोषणा की और उम्मीद जतायी कि यह क्षेत्र में शांति कायम करने की दिशा में एक 'महत्वपूर्ण कदम' होगा। श्री कावुसोग्लू ने कहा, "हम इस त्रिपक्षीय बैठक को 10 मार्च को अंताल्या में आयोजित करेंगे। यह बैठक अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम में होगा, जो 11 से 13 मार्च तक चलेगा।" अनादोलु एजेंसी ने मंत्री के हवाले से बताया कि अंकारा स्थायी शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने रविवार को कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से वहां 364 नागरिक मारे गए हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी के अनुसार यूक्रेन से 15 लाख से अधिक शरणार्थी 10 दिन में पड़ोसी देशों में भाग गए हैं। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^