रूसी हमले में यूक्रेन के 25 नागरिक मारे गये: संरा
25-Feb-2022 10:32 PM 5628
कीव, 25 फरवरी (AGENCY) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमलों में 25 लोग मारे गये हैं और 102 घायल हुए हैं। कार्यालय ने बताया कि उसके पास कम से कम 127 नागरिकों के हताहत होने की रिपोर्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक हमलों में 25 लोगों की मौत हो गयी है और 102 लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 21 फरवरी को स्व-घोषित डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र गणराज्यों के रूप में मान्यता दे थी और इस सप्ताह दोनों गणराज्यों की ओर से सैन्य सहायता का अनुरोध करने के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया। डोनेट्स्क और लुहान्स्क के विदेश मंत्री औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए शुक्रवार को मास्को पहुंचे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^