रूसी रॉकेट हमले में 15 की मौत,मलबे में 24 दबे
10-Jul-2022 09:17 PM 5336
कीव 10 जुलाई (AGENCY) यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी उरगन रॉकेटों के पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में रविवार को टकराने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और मलबे में 24 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। अल जजीरा ने आज यहां यह जानकारी दी। यूक्रेन ने यह भी बताया कि उसकी सेना पूर्वी और दक्षिणी मोर्चों पर रूसी सैनिकों के साथ भिड़ गई, जबकि मास्को ने दावा किया कि उसकी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र में कोस्त्यंतिनिव्का के पास यूक्रेन की सेना के हैंगर को मार गिराया जिसमें कथित तौर पर अमेरिका-निर्मित एम 777 हॉवित्जर तोपें रखी हुयी थी। आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत हुई है और 24 अन्य लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। रूस ने रूस जानबूझकर नागरिकों पर हमला करने से इनकार करते हुये कहा कि यूक्रेन को विसैन्यीकरण करने के लिए एक ‘विशेष सैन्य अभियान’ चलाया जा रहा है। दरअसल रूस अपने समर्थन वाले अलगाववादियों की ओर से डोनबास पर नियंत्रण हासिल करना चाहता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^