रूसी सेना में भर्ती दो भारतीय नागरिक मारे गए हैंः विदेश मंत्रालय
11-Jun-2024 11:58 PM 6618
मास्को, 11 जून (संवाददाता) रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में रूसी सेना में भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल ही में मारे गए हैं। सरकार उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने का प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय ने आज देर रात्रि यहां यह जानकारी देते हुए कहा, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि रूसी सेना में भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में मारे गए हैं।" मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मास्को में हमारे दूतावास ने रक्षा मंत्रालय सहित रूसी अधिकारियों पर नश्वर अवशेषों की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए दबाव डाला है। बयान के मुताबिक विदेश मंत्रालय और मास्को में भारतीय दूतावास ने रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वापसी के लिए क्रमशः नयी दिल्ली में रूसी राजदूत और मास्को में रूसी अधिकारियों के साथ मामले को दृढ़ता से उठाया है। भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना द्वारा भारतीय नागरिकों की किसी भी आगे की भर्ती पर सत्यापित रोक लगाई जाए। ऐसी गतिविधियाँ हमारी साझीदारी के अनुरूप नहीं होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम भारतीय नागरिकों से भी आग्रह करते हैं कि वे रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^