रोपवे परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराए राज्य सरकार: गृह मंत्रालय
12-Apr-2022 09:09 PM 2405
नयी दिल्ली 12 अप्रैल (AGENCY) झारखंड के देवघर में हुई रोपवे दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से सभी रोपवे परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि वे अपने राज्य में रोपवे परियोजनाओं का तुरंत सुरक्षा ऑडिट कराएं। पत्र में देवघर दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा गया है कि राज्य सरकारों को सभी रोपवे परियोजना में मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करना चाहिए। इसके अलावा रोपवे परियोजना का नियमित रखरखाव करने के साथ-साथ सभी आदर्श प्रक्रियाओं का भी पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह सचिव ने कहा है कि सभी रोपवे परियोजनाओं में आकस्मिक स्थिति से निपटने की योजना बनाई जानी चाहिए। साथ ही आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के लिए समय-समय पर अभ्यास भी किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^