साधु बनकर बीस साल से फरार चल रहा तीन बच्चों का हत्यारोपी गिरफ्तार
19-Aug-2022 11:33 PM 1390
हमीरपुर, 19 अगस्त (AGENCY) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बीस साल फरार चल रहे तीन बच्चों की हत्या के आरोपी को पकड़ लिया। वह साधु बनकर फरार चल रहा था। साधु के भेष में पकड़े गये आरोपी को सुमेरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी फरारी के बाद उच्च न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंधरी में पुरानी रंजिश के चलते 2002 में देवी कहार के तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में गांव के निवासी राम खिलावन सविता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। अदालत में सुनवाई के दौरान जमानत मिलने के बाद राम खिलावन जमानत के बाद हाजिर नहीं हुआ। फरारी के दौरान वह साधु के भेष में अन्य प्रांत में रह रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^