साइना नेहवाल ने कटरा में श्राइन बोर्ड खेल परिसर के एथलीटों के साथ की बातचीत
14-Nov-2021 09:49 PM 3445
जम्मू, 14 नवंबर (AGENCY) अनुभवी एवं सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शनिवार को परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी दरबार में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी खेल परिसर का दौरा किया और यहां एथलीटों के साथ बातचीत की। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार द्वारा खेल परिसर में उनका स्वागत किया गया। साइना नेहवाल ने खेल परिसर के दौरे से न केवल लड़कियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि नवोदित खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^